LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Siwan Crime: सिवान पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्करी का आरोपी! 120 किलो गांजा मामले में था फरार

Siwan Crime: सिवान के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने 120 किलो गांजा बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी रामबाबू साह को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 Siwan Crime

 Siwan Crime: सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना पुलिस ने गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामबाबू साह के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, रामबाबू साह गोरेयाकोठी थाना कांड संख्या 35/25 में वांछित था। उस पर करीब 120 किलोग्राम गांजा बरामद होने के मामले में कार्रवाई की गई थी। बताया गया है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Diarch GO


मोतिहारी से हुई गिरफ्तारी


रामबाबू साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान गोरेयाकोठी थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की और उसे मोतिहारी से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट