LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Operation Sindoor: शहीद राम बाबू को शहीद दर्जा नहीं मिलने पर भड़की राजद,नीतीश सरकार को दे दी सीधी चेतावनी

Operation Sindoor:सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Ram Babu
शहीद राम बाबू को शहीद दर्जा नहीं मिलने पर भड़की राजद- फोटो : reporter

Operation Sindoor:सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा। यह प्रदर्शन जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत के वसिलपुर निवासी शहीद राम बाबू सिंह को अब तक 'शहीद' का दर्जा और सम्मान राशि न मिलने के विरोध में आयोजित किया गया था।

राजद नेता अनवारूल हक के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में राजद जिलाध्यक्ष विपिन सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद एहतेशामूल हक उर्फ मिनी नेता, हाजी साहेब, अमित यादव, रमेश यादव सहित सैकड़ों राजद नेता और महिलाएँ उपस्थित रहीं।

पत्रकारों से बात करते हुए राजद नेता अनवारूल हक उर्फ अनवार बाबू ने बताया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई जंग में शहीद हुए राम बाबू सिंह की शहादत को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन सरकार द्वारा उनके परिजनों को अभी तक न तो सम्मान राशि दी गई है और न ही उन्हें 'शहीद' का दर्जा मिला है।

अनवार बाबू ने बताया कि दो दिन पूर्व जब उन्होंने शहीद राम बाबू के परिवार से उनके गांव जाकर मुलाकात की और वस्तुस्थिति जानी, तो पता चला कि अभी तक सेना और सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना या चिट्ठी नहीं मिली है। परिजन अब भी सरकार से मिलने वाले आश्वासन के प्रति इंतजार कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि दुखद घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया था कि शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि और 'शहीद' का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन विडंबना यह है कि अभी तक सरकार का कोई भी मंत्री या प्रतिनिधिमंडल परिवार वालों का सुध लेने नहीं पहुंचा है।

राजद नेताओं ने छपरा के शहीद इम्तियाज अहमद का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे खुद मुलाकात की थी और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये की सम्मान राशि सहित 'शहीद' का दर्जा दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि सीवान के लाल शहीद राम बाबू के साथ यह कैसा भेदभाव है, जब उनकी शहादत को एक सप्ताह से अधिक हो चुका है और उनके परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान राशि और 'शहीद' का दर्जा नहीं दिया गया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजद नेता अनवारूल हक ने इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से यह मांग की है कि जल्द से जल्द शहीद राम बाबू के परिजनों को सम्मान राशि और 'शहीद' का दर्जा दिया जाए। अन्यथा, राजद इस मुद्दे पर अपना आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगा।

 परवेज महमूद की रिपोर्ट