LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Politics - PK ने पीएम मोदी के दौरे पर पूछा सवाल, बोले - नीतीश कुमार ही CM होंगे या कोई और?

Bihar Politics - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम से पूछा है कि अगर एनडीए की सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

Bihar Politics - PK ने पीएम मोदी के दौरे पर पूछा सवाल, बोले

Siwan - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सिवान के दरौंदा एवं महाराजगंज में जनसंवाद किया। जनसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमला बोला और कहा कि मोदी जी का बिहार आना कोई नई बात नहीं है, बिहार में चुनाव हैं इसलिए वो जरूर आएंगे। 

लेकिन सवाल ये है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह डबल इंजन वाली NDA की सरकार है लेकिन क्या उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चों को रोजगार कैसे मिलेगा। क्या उन्होंने बताया कि बिहार से पलायन कब रुकेगा। वो चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं लेकिन क्या उन्होंने बताया कि अगर NDA की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। 

क्या उन्होंने ये स्पष्ट किया कि थके हुए नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे या NDA से कोई और नेता मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव हैं इसलिए रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पलायन जैसे बिहार के मुद्दों पर बात होनी चाहिए।