LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Politics - डा. राजेंद्र प्रसाद के गांव से प्रशांत किशोर ने कर दी बड़ी घोषणा, कहा – बिहार चुनाव में बनूंगा किंग मेकर

Bihar politics - प्रशांत किशोर का बिहार बदलाव यात्रा देश के पहले राष्ट्रपति के गांव पहुंचा, जहां से उन्होंने बिहार चुनाव में उनकी पार्टी को किंगमेकर बनने की भविष्यवाणी की

Bihar Politics - डा. राजेंद्र प्रसाद के गांव से प्रशांत किशो

Siwan - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर फिलहाल सिवान में हैं। जहां वह देश  के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के जन्म स्थली जीरादेई पहुंचे। जहां से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले उनसे 10 साल पूर्व में की गई घोषणा का हिसाब मांगा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह यहां पर हजारों करोड़ों रुपए की योजनाओं की शुरूआत करेंगे। लेकिन मेरा सवाल यह कि 2015 में उन्होंने आरा में मंच से बिहार के लिए एक लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी। उन्हें बताना चाहिए कि इस  पैकेज का क्या हुआ।  कब उन्होंने यह पैकेज दिया और दिया तो यह पैसा कहां गया।

बिहार में बनेंगे किंग मेकर

प्रशांत किशोर ने इस दौरान कहा कि आनेवाले चुनाव में उनकी पार्टी किंग मेकर की भूमिका निभाएगी और बिहार में जातपात, मंदिर मस्जिद की राजनीति से अलग जनता की सरकार बनाएगी।

दो तिहाई विधायक नहीं जीतेंगे

प्रशांत किशोर ने कहा कि आनेवाले चुनाव में वर्तमान के दो तिहाई से ज्यादा विधायक अपना चुनाव बुरी तरह से हारेंगे। क्योंकि उन्होंने जनता की भलाई के लिए कुछ कार्य नहीं किया है। जनता अब उन्हें देखना नहीं चाहती है। यह बात  मैंने तीन साल बिहार के दौरे के दौरान देखा है।

NSIT
Nsmch

मंगल पांडेय पर भड़के

इस  दौरान एक बार फिर से उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर कायम हूं, वह चाहे मेरे खिलाफ कितने भी केस कर सकते हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता है।