LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News : मिट्टी के बर्तन की आड़ में शराब तस्करी का पुलिस ने किया खुलासा, ट्रक पर लोड शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में सिवान में मिटटी के बर्तन की आड़ में शराब की बड़ी खेप पुलिस ने बरामद किया है. वहीँ मौके से चालक को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मिट्टी के बर्तन की आड़ में शराब तस्करी का
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : सिवान में मैरवा पुलिस ने एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। मिट्टी के बर्तन की आड़ में शराब तस्कर शराब की खेप को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने 145 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मैरवा पुलिस ने गुप्त सूचना पर धरनी छापर चेकपोस्ट पर कार्रवाई की है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप यूपी के रास्ते सिवान आ रही है। इसके बाद मैरवा पुलिस ने धरनी छपार चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान देखा गया कि ट्रक में मिट्टी के बर्तन के बीच शराब की बड़ी खेप छुपाई गई थी। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

Diarch GO

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है की शराब की खेप किसके द्वारा मंगाई गई थी और शराब की डिलीवरी कहां होनी थी, ताकि शराब माफिया की भी गिरफ्तारी की जा सके।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट