LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

पुलिस अधिकारी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला और मांगा 50 हजार की रंगदारी, FIR दर्ज

सारण साइबर थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार सिंह की तस्वीरों को असामाजिक तत्वों द्वारा एडिट कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री के साथ प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है...

पुलिस अधिकारी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला और मांगा 5
पुलिस अधिकारी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan : सारण साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) विनोद कुमार सिंह की तस्वीरों को असामाजिक तत्वों द्वारा एडिट कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री के साथ प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। आरोपियों ने अधिकारी की वर्दीधारी और सिविल ड्रेस की तस्वीरों को एक महिला और युवक की फोटो के साथ जोड़कर पोस्ट किया था।

'सिवान टॉकिज' और 'मैरवा रिपोर्ट' ग्रुप के जरिए फैलाई गई सामग्री 

प्राथमिकी के अनुसार, बीते10 सितंबर को अधिकारी को उनके परिचितों के जरिए इस कृत्य की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि फेसबुक पर "Siwan Talkies" पेज/ग्रुप, "मेरवा रिपोर्ट" ग्रुप तथा "Nitesh Singh Sengar" नामक प्रोफाइल से ये विवादित फोटो, वीडियो और ऑडियो प्रसारित किए जा रहे थे। इस कृत्य के माध्यम से पुलिस विभाग और अधिकारी की सामाजिक व पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

फोटो हटाने के बदले 50 हजार रुपये की मांगी गई रंगदारी 

NSIT
Nsmch

शिकायत में गंभीर आरोप लगाया गया है कि जब इन आपत्तिजनक पोस्टों को सोशल मीडिया से हटाने के लिए संबंधित प्रोफाइल व पेज संचालकों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने 50,000 की मांग की। राशि का भुगतान न करने पर सामग्री को लगातार वायरल करने की धमकी दी गई। मामले में नितेश कुमार सिंह, दीपांजलि कुमारी और 'मैरवा रिपोर्ट' के ग्रुप एडमिन को नामजद किया गया है।

पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच 

शिकायतकर्ता अधिकारी ने पुलिस को घटना से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट, यूआरएल लिंक, ऑडियो क्लिप और रंगदारी की मांग से जुड़े अन्य साक्ष्य सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी पड़ताल के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताबिश इरशाद की रिपोर्ट