LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Patna High court: पटना हाईकोर्ट के जज ने किया सीवान जेल का निरीक्षण, जेल अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश

पटना हाईकोर्ट के जज न्यायाधीश खातिम रजा ने शनिवार को सीवान मंडल कारा का निरीक्षण किया. उन्होंने जिला न्यायालय की कार्य प्रणाली और जेल का निरीक्षण किया है.

Patna High Court judge inspected Siwan jail
Patna High Court judge inspected Siwan jail- फोटो : news4nation

 Patna High court: पटना हाईकोर्ट के जज ने शनिवार को सीवान मंडल कारा का निरीक्षण किया.  न्यायाधीश खातिम रजा का जेल परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहीं जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिंह ने पुष्प गुक्ष देकर सम्मानित किया। न्यायाधीश खातिम रजा ने जेल में कैदियों की सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान सीवान जिला जज, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता,एसपी अमितेश कुमार सिंह और जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं जेल गेट के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आपको बता दें कि पटना हाइकोर्ट के जज दो दिवसीय दौरे पर सीवान में है। इसी क्रम में उन्होंने जिला न्यायालय की कार्य प्रणाली और जेल का निरीक्षण किया है। 

वहीं जज ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर समेत अन्य अहम स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इसके अलावा, कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों के बारे में पूछा और उनके खानपान तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। जेल में बने हवालात, कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी समीक्षा की गई।

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट