LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सिवान में हिना शहाब ने पुत्र ओसामा को लेकर दिया बड़ा बयान, इस विधानसभा क्षेत्र से लड़ सकते हैं चुनाव

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पूर्व सांसद स्व. शहाबुद्दीन के बेटे के चुनाव लड़ने को लेकर उनकी माँ ने बड़ा ऐलान किया है. अब ओसामा यहाँ से चुनाव लड़ सकते हैं......पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : सिवान में हिना शहाब ने पुत्र
ओसामा लड़ेंगे चुनाव - फोटो : parwej mahmud

SIWAN : शहर के धनौती गांव में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान हिना शहाब ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए अपने पुत्र ओसामा शहाब को लेकर अहम घोषणा की। समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए हिना शहाब ने कहा कि उनके बेटे ओसामा शहाब आगामी विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। हिना शहाब ने स्पष्ट किया कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र न केवल उनका अपना पारंपरिक क्षेत्र है, बल्कि वहां से उनका और उनके परिवार का वर्षों पुराना राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव भी रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन्हें समर्थन और स्नेह दिया है, और अब समय आ गया है कि अगली पीढ़ी, यानी ओसामा शहाब, इस परंपरा को आगे बढ़ाए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ओसामा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। हिना शहाब के इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह आने वाले चुनाव में उनके परिवार की रणनीति और भूमिका को दर्शाता है।

इस घोषणा के बाद रघुनाथपुर क्षेत्र सहित पूरे सिवान में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है, और राजनीतिक विश्लेषक इसे एक बड़ी सियासी चाल के रूप में देख रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई ओसामा शहाब रघुनाथपुर से मैदान में उतरेंगे, और अगर उतरते हैं तो चुनावी मुकाबला कितना दिलचस्प होगा।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट