LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Bihar News : सिवान में पदभार संभालते ही एक्शन में नए एसपी पूरन कुमार झा, अपराधियों और शराब माफियाओं को दी सीधी चेतावनी

Bihar News : सिवान के नए एसपी का पदभार सभालते ही पूरन कुमार झा ने अपराधियों और शराब माफियाओं को कड़ी चेतावनी दी है......पढ़िए आगे

Bihar News : सिवान में पदभार संभालते ही एक्शन में नए एसपी पू
पूरन कुमार झा ने संभाला पदभार - फोटो : TABISH

SIWAN : सिवान में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश देते हुए जिले के नए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखा दिए हैं। जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और वरीय अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि सीवान की सीमाएं उत्तर प्रदेश के दो जिलों से जुड़ी हैं, ऐसे में इंटर-स्टेट बॉर्डर सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी चेकपोस्ट को मजबूत किया जाएगा ताकि अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

पुराने शराब माफियाओं पर होगी निर्णायक कार्रवाई

शराबबंदी के बावजूद जिले में अवैध शराब कारोबार की शिकायतों पर एसपी ने दो टूक कहा कि सक्रिय पुराने शराब माफियाओं की पहचान कर उन्हें पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब सीवान में कोई जगह नहीं होगी।

हर थाने की होगी गहन समीक्षा

एसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें थानों की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विशेष फोकस रहेगा। उनका साफ कहना था कि अपराध को जड़ से खत्म करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनता से सहयोग की अपील

पूरन कुमार झा ने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि छोटी से छोटी सूचना भी पुलिस के लिए अहम है। नागरिक सीधे कार्यालय आकर, कॉल या मैसेज के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नए एसपी के सख्त तेवरों से साफ है कि सीवान में अब कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट