LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar news - गैस लिकेज से लगी आग में मां-बेटे जिंदा जले, दूसरे बेटे की हालत नाजुक, हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप

Bihar news -सुबह का नाश्ता बनाने के दौरान गैल लिकेज से लगी आग में मां -बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि घर का दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar news - गैस लिकेज से लगी आग में मां-बेटे जिंदा जले, दूस

Siwan – एलपीजी गैस सिलेंडर में हुई लिकेज से लगी आग में मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान मद्देशिलापुर गांव निवासी सरिता देवी (38) और उसके बेटे अर्जुन सिंह (10) वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 12 साल का बड़ा बेटा करण सिंह (12) बताया गया है। 

हादसा आंदर थाना   क्षेत्र से जुड़ा है। लोगों ने बताया कि सुबह सुबह-सुबह घर से चिल्लाने और चीखने की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने देखा कि एक कमरे में पूरी तरह आग लगी हुई है। लोग बालू, पानी, कीचड़ डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक कमरे में मौजूद मां और दोनों बेटे गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, एसआई निरंजन कुमार समेत आला अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजन बदहवास हालत में पीएचसी पहुंचे। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मृतकों के दरवाजे पर उमड़ पड़ी।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया था। घटना में घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए सीवान के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। 

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अग्निशमन विभाग ने लोगों से गैस सिलेंडर की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।