LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Crime News : सिवान में बदमाशों ने युवक से लूटे सोने की चेन, विरोध करने पर गोली मारकर किया जख्मी

Bihar Crime News : सिवान में बदमाशों ने युवक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. वहीँ लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में बदमाशों ने युवक से लूटे सोने की
युवक को मारी गोली - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : सिवान के चैनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्रनाथ मंदिर के समीप सोमवार को लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद  सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बता दे की घायल युवक आंदर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार हैं जो अपनी मां और बहन के साथ महेंद्रनाथ मंदिर आया हुआ था। 

मंदिर में पूजा के बाद प्रशांत अपनी बहन को घर ले जाने के लिए आ रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया। अपराधियों ने उसके गले से सोने की चेन और पॉकेट में रखे 47 हजार रुपये लूट लिये। प्रशांत द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, लूट के दौरान जब अपराधी ने गले से चेन खींची, तो चेन का आधा हिस्सा प्रशांत के गले में ही रह गया और आधा अपराधी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पहले सिसवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट