LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : सिवान में युवक की तेजाब से नहलाकर बदमाशों ने की बेरहमी से हत्या, दो हफ्ते बाद खेत से मिला कंकाल

Bihar Crime : सिवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बीते दो सप्ताह से लापता एक युवक की तेजाब डालकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान में युवक की तेजाब से नहलाकर बदमाशों ने क
तेजाब डालकर हत्या - फोटो : TABISH

SIWAN : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोहम्मदपुर गांव में एक युवक की तेजाब से नहलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के करीब दो हफ्ते बाद पुलिस को मृतक का नरकंकाल बरामद हुआ है। मामला मोहम्मदपुर गांव निवासी तापमान अली के बेटे हामिद अली से जुड़ा है। हामिद बीते 18 जून से लापता था। बेटे के लापता होने के बाद पिता ने पचरुखी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन काफी दिनों तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

बुधवार की सुबह गांव के कुछ बच्चे जामुन तोड़ने खेत की ओर गए, तभी उन्होंने वहां कुत्तों को कुछ नोचते देखा। यह देखकर बच्चों ने तुरंत गांववालों को सूचना दी और मामला पुलिस तक पहुंचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत से एक नरकंकाल बरामद हुआ। पास ही मिले आधार कार्ड और कपड़ों से शव की पहचान हामिद अली के रूप में हुई।

Diarch GO

जांच में पुलिस को शक है कि घटनास्थल के पास मौजूद सिंचाई की पाइन में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि आसपास की जमीन और घास-फूस पूरी तरह सूखी मिली। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों ने हामिद को तेजाब से नहलाकर हत्या की और पहचान मिटाने के मकसद से शव को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए, ताकि जानवर शव को नोच डालें और सबूत खत्म हो जाएं।

मृतक के भाई ने इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला बताया है। पचरुखी थानाध्यक्ष के मुताबिक बरामद नरकंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए मुजफ्फरपुर एफएसएल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना का सिलसिला जानने में जुटी है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हामिद की हत्या किस तरह और किन परिस्थितियों में की गई।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट