LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar badlav yatra - मेरी रगों में सिंदूर नहीं खून बहता है!, सिवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय को बताया पैरवी वाला मंत्री, सिर्फ उगाही ही उनका टारगेट

Bihar badlav yatra - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने फिर से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय पैरवीवाले मंत्री है, जिनका लक्ष्य सिर्फ उगाही करना है।

Bihar badlav yatra - मेरी रगों में सिंदूर नहीं खून बहता है!,
पीके के निशाने पर आए मंगल पांडेय- फोटो : ABHIJEET SINGH

Siwan - बिहार बदलाव यात्रा पर सिवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आज एक बड़ा खुलासा कर देता हूं कि भाजपा के आलाकमान का कहना है कि मंगल पांडे इस बार चुनाव लड़े उन्होंने कहा कि यह लोग रिकमेंडेशन वाले लोग हैं।

प्रधानमंत्री के द्वारा यह भाषण दिए जाने पर की मेरे रगों में सिंदूर दौड़ रहा है प्रशांत किशोर ने कहा क्या वही बता सकते हैं हमको तो जानकारी है की रग में खून दौड़ता है। उन्होंने आज फिर कहा कि लिख लीजिए चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का बदलना तय है कौन मुख्यमंत्री बनेगा यह चार महीना के राजनीतिक लड़ाई के बाद पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंगल पांडे जी या कोई भी हो यह लोग उगाही का काम करते हैं मुझको पता है फिर यह भेजेंगे। उन्होंने  कहा कि यह 2015 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे,  बिहार में क्या हाल हुआ, बंगाल में प्रभारी बनाए गए, बीजेपी को सबसे बड़ी हार का सामना करना पडा। कभी चुनाव नहीं लड़े। यह वह लोग हैं जो कॉर्टन और बैंडेज का पैसा खानेवाले लोग हैं। उन पर इस बार अपनी ही पार्टी का दवाब है कि वह चुनाव लड़ें।  जहां तक लोकप्रियता की बात है तो यह बताने की जरूरत नहीं है कि मंगल पांडेय मेरे आगे कहां ठहरते हैं। 

हमें लीगल नोटिस इस बात का डर नहीं है। मैं राष्ट्रीय जनता दल का नेता नहीं हूं। मैं बालू माफिया नहीं हूं। उनके एक और मंत्री ने हमको लीगल नोटिस भेजा लेकिन आगे बढ़ाने की हिम्मत अब नहीं है मैं कहता हूं जिसको जो करना है करें हमें उसके फर्क नहीं पड़ता।

NSIT
Nsmch

Report - abhijit singh