LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

Bihar News : सीवान में घोरपरास के शिकार में चली गोली मासूम के पेट में लगी, इलाज के लिए पटना रेफर, मां का आरोप- 'मना करने पर भी दागी राइफल'

Bihar News : सिसवन इलाके में अवैध हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन और गैर-कानूनी शिकार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी कड़ी में मासूम को गोली लगी है...

Bihar News : सीवान में घोरपरास के शिकार में चली गोली मासूम क
मासूम को लगी गोली - फोटो : TABIS

SIWAN : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के मनार गांव में मंगलवार को शिकार के जुनून ने एक चार वर्षीय मासूम की जिंदगी दांव पर लगा दी। बिना अनुमति घोरपरास (जंगली जानवर) का शिकार करने आए युवकों की राइफल से निकली गोली घर के बाहर खेल रहे बच्चे के पेट में जा लगी। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

खेलते समय हुआ हादसा, हालत नाजुक 

घायल बच्चे की पहचान अनिल यादव के पुत्र स्वीकृत यादव (4 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि स्वीकृत अपने घर के सामने खेल रहा था, तभी शिकारियों की एक टोली वहां पहुंची। गोली लगने के बाद बच्चा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में सिसवन स्वास्थ्य केंद्र और फिर सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है।

मां की आंखों के सामने हुआ तांडव 

बच्चे की मां रूबी देवी ने बिलखते हुए बताया कि गांव के ही चार युवक हाथों में राइफल लेकर पहुंचे थे। वे घोरपरास को मारने की कोशिश कर रहे थे। रूबी देवी के मुताबिक, उन्होंने युवकों को बस्ती में गोली चलाने से मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने। कुछ ही पलों बाद जब गोली चली, तो जानवर की जगह उनका मासूम बेटा उसका शिकार बन गया। मां ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई और फरार शिकारी 

घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मां के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के साथ-साथ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

अवैध हथियारों और अवैध शिकार पर सवाल 

इस घटना ने सिसवन इलाके में अवैध हथियारों के खुलेआम प्रदर्शन और गैर-कानूनी शिकार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन लोग राइफल लेकर खेतों में शिकार के लिए निकलते हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इन शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार को न्याय व उचित मुआवजा दिलाया जाए।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट