LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

सिवान पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी दबोचे गए

सिवान में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई। महिला थाने में केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपी गिरफ्तार। एसपी ने जांच टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की

सिवान पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडिय

बिहार के सिवान जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बेहद संवेदनशील मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिवान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के मुख्य तीन नामजद आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। इस त्वरित कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सिवान पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई है।

डरा-धमका कर बनाया था वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

इस दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने 07 जुलाई 2026 को महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार, 28 जून 2026 को तीन दरिंदों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। घटना के वक्त आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया और पूरे कृत्य का वीडियो बना लिया। बाद में पीड़िता और उसके परिवार को प्रताड़ित करने व मानसिक दबाव बनाने के उद्देश्य से आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस से की छापेमारी

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। महिला थाने में तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी सिवान के सीधे निर्देश पर महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में कई थानों के अध्यक्षों और जिला आसूचना इकाई (DIU) को शामिल किया गया, जिन्होंने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इनपुट के आधार पर कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी, दो का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि 24 घंटे के अंदर तीनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पकड़े गए अपराधियों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी संदीप कुमार व टुनटुन कुमार और महाराजगंज के पटेढी निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ राय जी के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संदीप कुमार पर वर्ष 2019 और टुनटुन कुमार पर वर्ष 2025 में बसंतपुर थाने में पहले से ही गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच जारी, जांबाज पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

पुलिस प्रशासन अब वायरल वीडियो समेत सभी तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच करवा रहा है, ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। दूसरी ओर, इतने पेचीदा मामले का महज 24 घंटे में पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए एसपी ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस सफल टीम में एसडीपीओ श्री अमन, बसंतपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार, महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी और जिला आसूचना इकाई के जांबाज कर्मी शामिल हैं।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट