LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Siwan News: पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गहरा शोक, सरकार से की सुरक्षा मजबूत करने की अपील

Siwan News: पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hina Saheb wife of former MP Mohammad Shahabuddin
हिना शहाब ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया गहरा शोक- फोटो : Reporter

Siwan News:कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों के सम्मान में आज पूरा देश शोकाकुल है। इस हृदयविदारक घटना पर पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना  शहाब ने गहरा दुख व्यक्त किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया से बातचीत करते हुए हिना साहब ने कहा कि "मैं इस भयावह घटना से अत्यंत व्यथित हूं। जो वीर इस हमले में शहीद हुए हैं, उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।"

Diarch GO

हिना  शहाब  ने घटना पर सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि सरकार सतर्क रहती और समय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करती, तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि "सरकार की पहली प्राथमिकता देशवासियों की सुरक्षा होनी चाहिए। हमें ऐसी ठोस रणनीति तैयार करनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी नागरिक आतंकवाद का शिकार न हो।"

हिना  शहाब ने जोर देकर कहा कि हमें मिलकर एक ऐसा भारत बनाना है जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके। उन्होंने कहा,"देश की एकता और अखंडता के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।"

NSIT
Nsmch

हिना  शहाब  ने एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और  आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 Report:Tabish Irshad