LATEST NEWS

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

Bihar News: 11 साल की बेटी को संभालने वाला कोई नहीं तो पिता ने मार दी गोली, फिर तीन बार की खुदकुशी की नाकाम कोशिश, अंत में ट्रेन के आगे कूदा

Bihar News: सीवान से बड़ी घटना सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली है। पिता ने बेटी के सिर में गोली मारी और फिर खुद तीन बार खुदकुशी करने की कोशिश की....

बेटी की हत्या
पिता ने की बेटी की हत्या - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी 11 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहा। दरअसल, पूरा मामला जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां गांव का है। आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो पुणे में मजदूरी करता था। 

घर पहुंचते ही बेटी की गोली मारकर हत्या

जानकारी अनुसार आरोपी पिता मंगलवार की सुबह दिल्ली से अपनी बेटी राधिका को लेकर सीवान पहुंचा था। राधिका दिल्ली में अपनी बुआ के पास रहकर सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि अखिलेश उसे फूफेरी बहन की शादी में शामिल कराने के बहाने दिल्ली से लेकर आया था। गांव पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद अखिलेश ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। 

तीन बार खुदकुशी की कोशिश 

इसके बाद उसने पहले खुद को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन कट्टा जाम हो गया। फिर उसने फांसी लगाने और बाद में हाथ की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन हर बार नाकाम रहा। अंत में वह घर में बाहर से ताला लगाकर जीरादेई स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसकी जान बच गई।

घर से मिली बेटी की लाश और शराब की बोतल

जब परिजनों को अखिलेश के घायल होने की जानकारी मिली तो उन्होंने राधिका के बारे में पूछा। जवाब न मिलने पर शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा, तो अंदर राधिका का शव खून से लथपथ मिला। मौके से एक पुराना हथियार और शराब की बोतल भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

शराब का आदी था आरोपी पिता

परिजनों के अनुसार, अखिलेश लंबे समय से शराब का आदी था और अक्सर पत्नी-बच्चों से मारपीट करता था। इसी से तंग आकर उसकी पत्नी करीब चार साल पहले एक बेटे और बेटी को लेकर मायके चली गई थी। राधिका उस समय से दिल्ली में बुआ के पास रह रही थी। अखिलेश फिलहाल सीवान सदर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने चार साल पहले उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। 

बेटी को संभालने वाला कोई नहीं तो मार दी गोली 

उसने कहा कि बच्चे मुझसे बात नहीं करते थे। राधिका को संभालने वाला कोई नहीं था, इसलिए मैंने उसे मार दिया। सदर 2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि घर से बरामद हथियार पुराना है। जांच की जा रही है कि उससे गोली चलना संभव था या नहीं। आरोपी गंभीर रूप से घायल है और इलाज के दौरान पुलिस निगरानी में है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।