LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में आज से बंद हुए सभी स्कूल, डीएम का सख्त आदेश, जानिए किस दिन खुलेगी?

Bihar School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड ने शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है। डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। साथ ही आदेश की सख्ती से पालन करने को कहा है।

स्कूल बंद
स्कूलों में फिर हुई छुट्टी - फोटो : social media

Bihar School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दरअसल, सीवान जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। गलन भरी सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है, खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में भारी गिरावट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

14 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल 

कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने एहतियाती कदम उठाए हैं। डीएम ने सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 12 जनवरी (सोमवार) से 14 जनवरी (बुधवार) तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

Diarch GO

10 बजे से चलेगी क्लास 

वहीं, शीतलहर को ध्यान में रखते हुए सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सावधानी बरतते हुए संचालित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, इससे ऊपर की कक्षाएं अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होती रहेंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मिशन दक्ष और प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से प्रभावित नहीं होंगी। 

डीएम का आदेश जारी 

साथ ही, सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर यह आदेश लागू नहीं होगा। जिलाधिकारी ने इस आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) तरणी कुमारी और जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार झा को सौंपी है। इस संबंध में डीएम ने रविवार 11 जनवरी को आधिकारिक निर्देश जारी किया।

NSIT
Nsmch