LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime : सिवान में रोड रेज में बदमाशों ने गोली मारकर की भाजपा नेता के भांजे की हत्या, बहनोई पर भी ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

Bihar Crime : सिवान में मामूली रोड रेज में भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीँ बहनोई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयी है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : सिवान में रोड रेज में बदमाशों ने गोली मारकर की
रोड रेज में हत्या - फोटो : TABISH

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में सड़क पर हुई मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

तिलक समारोह में जा रहे थे पिता-पुत्र

जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार सिंह अपने पिता चंदन सिंह के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार करते हुए दोनों सड़क किनारे वाहन रोककर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे वाहन से हल्की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

Diarch GO

मौके पर ही युवक की मौत

फायरिंग में हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पिता चंदन सिंह भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

NSIT
Nsmch

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना ने एक बार फिर सीवान की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: ताबिश इरशाद