LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Siwan News: विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा इंस्पेक्टर! घूस में वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

बिहार के सीवान जिले में एसआई मिथिलेश कुमार मांझी को निगरानी टीम ने रिश्वत में वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानें पूरा मामला।

Bihar police
Bihar police- फोटो : social media

Bihar Siwan News: बिहार के सीवान जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड का है, जहां असाव थाने में पदस्थापित एसआई मिथिलेश कुमार मांझी को वाशिंग मशीन और 20 हजार रुपए नकद लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

निगरानी विभाग की टीम ने बताया कि मंगलवार को उन्हें शिकायत मिली थी कि एसआई मिथिलेश कुमार मांझी एक केस को प्रभावित करने के लिए मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता चंदन कुमार यादव, जो असाव थाने के ससराव गांव निवासी हैं, ने बताया कि उनके पट्टीदार के साथ जमीनी विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को केस में गलत तरीके से नामजद कर दिया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, केस से नाम हटाने और पुलिस डायरी में मदद करने के लिए एसआई मिथिलेश कुमार मांझी ने उनसे 20,000 रुपए नगद और एक वाशिंग मशीन की मांग की थी। लगातार हो रही मांग और दबाव से परेशान होकर चंदन यादव ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत दी।

इसके बाद मंगलवार को शिकायतकर्ता को वाशिंग मशीन और पैसे लेकर अस्पताल रोड बुलाया गया, जहां निगरानी विभाग के डीएसपी राजन प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था। जैसे ही मिथिलेश कुमार मांझी ने रिश्वत स्वीकार की, उन्हें टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी एसआई को सीवान परिसदन लाया गया, जहां पूछताछ जारी है। निगरानी विभाग ने बताया कि मामले की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और अन्य संभावित दोषियों की भी जांच की जा रही है।