LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Bihar Panchayat Elections 2026: 10 साल बाद बदलेगा आरक्षण रोस्टर, पहली बार सभी पदों पर EVM से होगा मतदान

Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर सरगर्मी चरम पर है। सी

Bihar panchyat election

Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण इलाकों में सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सीवान सहित पूरे सूबे के गांवों में संभावित उम्मीदवार अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं। 

इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि पूरे दस साल बाद आरक्षण रोस्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीटों के नए सिरे से परिसीमन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी होने से दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। हर पंचायत में असमंजस है कि कौन-सी सीट किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी, जिससे कई दिग्गजों के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

इस चुनाव की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खासियत यह है कि राज्य में पहली बार सभी छह पदों के लिए मतदान पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक अमला निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 

जानकारों का मानना है कि जैसे ही नया आरक्षण रोस्टर और आधिकारिक सूची जारी होगी, वैसे ही गांवों की चुनावी जंग की असली और साफ तस्वीर सामने आ जाएगी।

NSIT
Nsmch