LATEST NEWS

  • Bihar STET 2026
  • Bihar STET 2026: चार नवंबर को नहीं होगी बिहार STET 2026 परीक्षा, अब इस दिन होगा एक्जाम, इस

  • Nestle Milk
  • Nestle Milk: FSSAI ने नेस्ले के Lactogen Pro 1 और NAN Excella Pro पर मांगे वैज्ञानिक सबूत, कंपनी

  • Jamui MP Arun Bharti Presents India Stand at UN Peacebuilding Meet
  • Political News: संयुक्त राष्ट्र में जमुई के सांसद अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति निर्माण में

  • Bihar Chief Secretary Reviews Preparations for Prakash Parv
  • Prakash Parv 2027: प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की बैठक, अधिकारियों ने गुरुद्वारे में छका

  • KFC Barbeque Nation raid
  • Patna food safety: पटना के केएफसी-बारबेक्यू नेशन में गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थों का भंडाफोड़, स्वास्थ्य के

Bihar Crime: बिहार के सीवान में सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप! बेटी को ट्यूशन छोड़ने गए शख्स पर बंदूक से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime: सीवान जिले के भादा पुल के पास अमजद अली पर नकाबपोश अपराधी ने गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल अमजद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime
सीवान में गोलीबारी की घटना से हड़कंप- फोटो : social media

Bihar Crime: बिहार के सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भादा पुल के पास सोमवार (2 जून) की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक पर सवार एक नकाबपोश युवक ने एक स्थानीय निवासी अमजद अली पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।घटना में धनौती ओपी क्षेत्र के बढ़ेया गांव निवासी तैयब हुसैन के पुत्र अमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर लेकिन निगरानी में है।

बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे थे अमजद

परिजनों के अनुसार अमजद अली अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने महादेवा गए थे। लौटते समय भादा पुल के पास एक बाइक सवार ने अचानक गोली चला दी।"गोली उनके हाथ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।जान बचाने के लिए उन्होंने पास के एक घर में शरण ली।हमलावर मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत अमजद को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

चश्मदीदों और पीड़ित का बयान

अमजद अली ने अस्पताल में दिए बयान में कहा मैं कुछ समझ ही नहीं पाया। अचानक पीछे से गोली चली। मैं गिर पड़ा और किसी तरह जान बचाने के लिए पास के घर में घुस गया। इस घटना के बाद इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। लोग इसे दिनदहाड़े अपराधियों के बेखौफ होने का संकेत मान रहे हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस ने हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।मामले पर मुफ्फसिल थाना पुलिस का कहना है कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। अपराधी की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

NSIT
Nsmch