LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

सिवान जिले में आगामी महावीरी अखाड़ा, जुलूस और कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को डीएम-एसपी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया....

सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्त

Siwan : जिले में आगामी महावीरी अखाड़ा, जुलूस और कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के संयुक्त नेतृत्व में शहर में एक विशाल फ्लैगमार्च निकाला गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का संदेश देना था।


शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा पुलिस बल का काफिला

समाहरणालय परिसर से शुरू हुआ यह फ्लैगमार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील और व्यस्त इलाकों से होकर गुजरा। पुलिस का काफिला जेपी चौक, काली मंदिर, कागजी मुहल्ला चौक, मौलेश्वरी चौक, शांति वटवृक्ष, बड़ी मस्जिद, नगर थाना, बेबुनिया मोड़ और हॉस्पिटल मोड़ से होते हुए वापस समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ।


Diarch GO

आपसी भाईचारे और सौहार्द की अपील

फ्लैगमार्च के दौरान डीएम और एसपी ने सिवान की जनता से त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि सभी धर्मों के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखें, ताकि सभी त्योहार बिना किसी बाधा के सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा सकें।


प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल रहे शामिल

इस फ्लैगमार्च में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी, सैकड़ों पुलिस बल के जवान तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल रहे। शहर भर में पुलिस बल की इस मुस्तैदी से असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है।


NSIT
Nsmch

आम लोगों में जगा सुरक्षा और विश्वास का माहौल

आगामी धार्मिक आयोजनों से ठीक पहले निकाले गए इस फ्लैगमार्च को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है। इस फ्लैगमार्च से स्थानीय नागरिकों और विभिन्न समुदायों के बीच सुरक्षा, सद्भावना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास का माहौल कायम हुआ है।

ताबिश की रिपोर्ट