LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Sitamarhi road accident: सीतामढ़ी सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, टोटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

Sitamarhi road accident: सीतामढ़ी के बरियारपुर में टोटो और बाइक की टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Sitamarhi road accident
सीतामढ़ी सड़क हादसा- फोटो : news4nation

Sitamarhi road accident: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर में रविवार (17 अगस्त 2025) को हुए सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचा पुपरी थाना क्षेत्र के आवापुर शाहपुर मो. फैयाज की पत्नी नासरीन प्रवीण और उनकी 8 वर्षीय पुत्री फैयाज फ़लकनाज के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम वार्ड संख्या 42 निवासी मो. तस्लीम मंसूरी अपने टोटो से कांटा चौक से सवारी लेकर बरियारपुर पहुंचे थे। 

सवारी छोड़कर लौटते समय बरियारपुर स्थित हीरो एजेंसी के पास उनकी टोटो की भिड़ंत एक बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार नासरीन प्रवीण और उनकी 8 वर्षीय पुत्री फैयाज फ़लकनाज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक पुपरी थाना क्षेत्र के हिरोली निवासी मो. मुजाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही भासर पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव को वाहन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके से टोटो चालक मो. तस्लीम को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट