LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar News: सीतामढ़ी में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी के आरोप में पिटाई का वीडियो वायरल

Bihar News: सीतामढ़ी जिले में पीएम आवास योजना में भारी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। विभिन्न पंचायतों में आवास देने के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल जारी है। डुमरा प्रखंड के भासर चौक पर महिला आवास सहायक के पति को घूस मांगने पर लोगों ने पकड़कर पीटा

Bihar News: सीतामढ़ी में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, रिश

सीतामढ़ी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले की कई पंचायतों में आवास देने के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है। जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, बावजूद इसके कुछ भ्रष्ट कर्मी और दलाल अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहे।

रिश्वतखोरी के आरोप में महिला आवास सहायक के पति की पिटाई

डुमरा प्रखंड के भासर चौक पर आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला आवास सहायक अभिलाषा कुमारी के पति नीरज कुमार को पकड़कर जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि नीरज लाभार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से उसे बचाकर पुलिस पिकेट पर ले गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ आरोपी को घेरकर गुस्से का इजहार कर रही है। एक शख्स वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है— "भासर चौक पर पूरा भौकाली टाइट कईले हई... इंदिरा आवास के घूसखोर पकड़ाईल हव।"

पहले भी दर्ज हो चुके हैं भ्रष्टाचार के मामले

बता दें कि इससे पहले भी जिले के परिहार प्रखंड में आवास योजना में रिश्वत लेने के आरोप में मुखिया पति, आवास सहायक और वार्ड सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

प्रशासन ने कहा- कार्रवाई होगी

NSIT
Nsmch

भासर पुलिस पिकेट प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने पहले ही भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही थी, लेकिन अब भी भ्रष्टाचार जारी है। जनता ने मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि योजना के असली लाभार्थियों को बिना रिश्वत के आवास मिल सके।