LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar Teachar news - स्कूल में महिला हेडमास्टर की दंबगई, सहायक शिक्षिका के साथ की मारपीट, बीईओ को भी नहीं छोड़ा, बच्चों को एक हफ्ते से नहीं दिया एमडीएम

Bihar Teachar news - बिहार के एक सरकारी स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक के बीच हाथपाई हो गई. जिसमें दोनों एक दूसरे के बाल नोंचने लगी। हाथापाई का वीडियो वायरल हो गया है।

Bihar Teachar news - स्कूल में महिला हेडमास्टर की दंबगई, सहा
स्कूल में हाथापाई की तस्वीर।- फोटो : NEWS4NATION

Sitamarhi - बिहार के स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए लाखों की संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। लेकिन इन शिक्षकों के बीच सही तरीके सांमजस्य नहीं बैठ पा रहा है। जिसमें बात अब मारपीट तक पहुंच गई है। सीतामढ़ी के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका और सहायका शिक्षिका के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों एक दूसरे का बाल  नोंचने लगी। स्कूल में हुई इस हाथापाई का वीडियो सोशल   मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बोखड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बुधनगरा बालक से सामने आया है। घटना 30 जून को प्रभारी प्रधानाध्यापक पूजा पल्लवी एवं सहायक शिक्षिका अल्पना कुमारी के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान जिसमें दोनों शिक्षिका एक दूसरे का बाल पकड़कर खींचातानी करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

बीईओ से भी की बदसलूकी

इससे पहले उसी दिन इस घटना से पूर्व स्कूल जांच करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्रभारी प्रधानाध्यापक ने हाजिरी पंजी मांगने पर बदसलूकी कर दी। 

अब प्रभारी प्रधानाध्यापक का दोनों वीडियो सामने आ गया है। पहले  वीडियो में वह सहायक शिक्षिका से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कहासुनी के साथ हाथापाई हुई, बाल खींचने से लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल तक खुलेआम हुआ।

NSIT
Nsmch

बीईओ को दी धमकी

वहीं, दूसरे वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बदसलूकी करती दिख रही हैं। अधिकारी द्वारा कार्रवाई की बात कहने पर पूजा पल्लवी उल्टा धमकी देते हुए कहती हैं कि जो करना है कीजिए, आपका भी चिट्ठा हमारे पास है।

प्रधानाध्यापिका पर कई आरोप

सहायक शिक्षिका ने कहा कि प्रधानाध्यापिका पूजा पल्लवी पर कई तरह की मनमानी करने के आरोप है। सहायक शिक्षक ने बताया कि वे स्कूल में शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर पर हाजिरी नहीं बनाने देती है। लेट से आती हैं और हम लोग खड़े रहते हैं। यहां तक कि एक हफ्ते से मिड-डे मील नहीं मिला है। विभागीय जांच के दौरान पूजा पल्लवी के व्यवहार को देखकर बीईओ ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है।

बीईओ ने की कार्रवाई की अनुशंसा

मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार राय ने अब इस शिक्षिका के खिलाफ पंचायत नियोजन इकाई पंचायत सचिव को पत्र लिखकर शिक्षिका के निलंबन की अनुशंसा की है। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीईओ द्वारा उक्त शिक्षिका पर आरोप लगाया गया है, कि शिक्षिका मनमानी करती हैं। बीईओ ने बताया कि 30 जून को स्कूल की जांच में वह पहुंचे थे, जहां प्रधान शिक्षिका से हाजिरी पंजी दिखाने पर उनसे बदसलूकी की।

बीईओ ने बताया कि वहां मौजूद बच्चों द्वारा जानकारी मिली की एक सप्ताह से स्कूल में एमडीएम बंद है। दूसरी ओर, प्रभारी प्रधानाध्यापक पूजा पल्लवी के पति रविरंजन ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ भी सहायक शिक्षिका ने बाल पकड़ कर मारपीट की है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा भी आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।