LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar CBI Action: बिहार में CBI की बड़ी कार्रवाई! घूस लेते ग्रामीण बैंक के मैनेजर को रंगेहाथ दबोचा, PMEGP के तहत सब्सिडी के लिए की थी रिश्वत की डिमांड

Bihar CBI Action: सीबीआई ने बिहार ग्रामीण बैंक, सीतामढ़ी के शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी को PMEGP योजना में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। जानिए पूरी कार्रवाई, जांच के दायरे और आगे की रणनीति के बारे में।

Bihar CBI Action
CBI की बड़ी कार्रवाई- फोटो : social media

Bihar CBI Action: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के बभनगामा स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का भंडाफोड़ किया है।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत मिलने वाली सब्सिडी को जारी करने के लिए 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। CBI ने कार्रवाई करते हुए बभनगामा स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार समेत सौरव कुमार नाम के कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

कैसे हुआ पर्दाफाश? 

इस पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब एक लाभार्थी ने सीबीआई को इसकी जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने 29 मई को इस मामले में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। बैंक मैनेजर ने 15 हजार की डिमांड की थी। इसके तहत पहली किस्त के रूप में 10 हजार ले रहा था। तभी रिश्वत लेते समय CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई

CBI ने गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को पटना स्थित विशेष CBI अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इसके बाद CBI ने सीतामढ़ी स्थित आवासों पर छापेमारी की। कार्यालय परिसरों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। इसके तहत संभावित रैकेट या नेटवर्क की जांच शुरू की गई है।

क्या है PMEGP योजना?

PMEGP (Prime Minister's Employment Generation Programme) एक केंद्र सरकार की योजना है जिसका उद्देश्य गांवों और कस्बों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत लाभार्थी को सब्सिडी युक्त ऋण प्रदान किया जाता है ताकि वह छोटा कारोबार या स्टार्टअप शुरू कर सके।

NSIT
Nsmch