LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

अमित शाह का ऐलान- बिहार में नहीं मिलेगा घुसपैठियों को वोट का अधिकार, SIR पर राजद-कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि “घुसपैठिए कभी भी भारत के वोटर नहीं बन सकते।

Amit Shah
Amit Shah - फोटो : news4nation

Bihar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर के पुनर्विकास से जुड़ी 890 करोड़ रुपये की भव्य परियोजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रस्तावित मंदिर के नए डिज़ाइन का भी अनावरण किया। अपने संबोधन में शाह ने इस परियोजना को मिथिलांचल और बिहार के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि बिहार और मिथिलांचल के भाग्योदय की शुरुआत है। यह क्षेत्र फिर से विद्या का केंद्र बनेगा और हमारी महान परंपरा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा।”

मातृशक्ति के सम्मान की प्रतीक परियोजना

शाह ने कहा कि भारत की संस्कृति मातृशक्ति की उपासना करती है। “हम 'सीता-राम' बोलते हैं, यह हमारी परंपरा है। 890 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर उसी परंपरा का सम्मान है। इसमें से 137 करोड़ रुपये सिर्फ जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार पर खर्च किए जाएंगे।”

राजनीति पर हमला, वोटबैंक पर राहुल गांधी को घेरा

इस मौके पर शाह ने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले से बिहार चुनाव में हार की वजह बता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि “घुसपैठिए कभी भी भारत के वोटर नहीं बन सकते। वोट का अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों को है।” शाह ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोलते हुए पूछा, “आप बताइए, आप किन लोगों को बचाना चाहते हैं? कांग्रेस और आरजेडी ने चुनाव आयोग की SIR सूची पर आपत्ति नहीं की, लेकिन अब विरोध कर रहे हैं क्योंकि ये लोग आपके वोटबैंक हैं।”

रेल विकास में बिहार को मिला बड़ा सहयोग

रेल विकास पर बोलते हुए शाह ने कहा, “जब लालू यादव रेल मंत्री थे, बिहार के लिए सालाना 1132 करोड़ रुपये मिलते थे। अब मोदी सरकार के कार्यकाल में 2025-26 में 10066 करोड़ रुपये सिर्फ रेल के लिए आवंटित किए गए हैं।” उन्होंने इसे बिहार के लिए ‘सोने की शुरुआत’ बताया।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी की सराहना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि आज का दिन बिहार के लिए गौरव का है। उन्होंने कहा, “2005 से पहले कुछ नहीं था। शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे। हमने हर घर तक बिजली पहुंचाई और अब मुफ्त बिजली की योजना भी ला रहे हैं।” उन्होंने मां जानकी मंदिर के पुनर्विकास के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे और मिथिलांचल के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने की इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बने।