LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Sitamarhi News : जदयू की रैली में युवक ने लहराया हथियार, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Sitamarhi News : सीतामढ़ी में जदयू की रैली में युवक के हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुटी है.....पढ़िए आगे

Sitamarhi News : जदयू की रैली में युवक ने लहराया हथियार, वीड
हथियार लहराने का वीडियो वायरल - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की ओर से अलग अलग क्षेत्रों में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीतामढ़ी में एनडीए कार्यकर्ता की बैठक के पूर्व जदयू की बाइक रैली निकाली गई थी। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार लोग शामिल है। वायरल वीडियो में श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सादाब अहमद खान बुलेट चलाते दिख रहे है। जिनके साथ पीछे बैठा युवक खुलेआम हथियार को लहराता दिख रहा है।

वीडियो जिला मुख्यालय डुमरा का है। जो पूरा जिला मुख्यालय के साथ सांसद आवास के समीप की है। खुलेआम हथियार का लहराना एवं प्रदर्शन पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है। वहीँ विपक्षी दलों को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है।  जिससे जिले की सियासत में हलचल मच गया है।

मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि  मामला संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कर  कारवाई की जायेगी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट