LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

शिवहर में भीषण अग्निकांड : सिलेंडर ब्लास्ट से कई परिवारों के आशियाने राख, 6 लोग झुलसे

शिवहर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां भीषण आगलगी की घटना में 8घर जलकर राख हो गए है। वहीं घटना में 6 लोग गंभीर रुप से झुलस गए है। जिन्हें इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है....

शिवहर में भीषण अग्निकांड : सिलेंडर ब्लास्ट से कई परिवारों के
शिवहर में भीषण अग्निकांड- फोटो : मनोज कुमार सिंह

Sheohar :  जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत तरियानी छपड़ा डोडा टोला (वार्ड संख्या-12) में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच घर में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर विस्फोट के बाद आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के कई और घर इसकी चपेट में आ गए, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।


आठ घर जलकर खाक, छह लोग हुए गंभीर रूप से जख्मी

इस भीषण अग्निकांड में कुल आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं। हादसे में उमेश दास, प्रेम दास, संतोष दास, पवन दास, विंदा दास और निमिन्दर दास सहित कई गरीब परिवारों की पूरी गृहस्थी पल भर में राख हो गई। घरों में रखे कपड़े, अनाज, नकदी और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं, आग की चपेट में आने से छह लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।


दमकल की चार गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Diarch GO

आग की भयावहता और फैलती लपटों को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर एक-एक कर चार दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काफी कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सक्रियता दिखाने के कारण आसपास के अन्य दर्जनों घरों को जलने से बचा लिया गया।


एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किए गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अविनाश कुणाल प्रशासनिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि हादसे में कुल छह लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य चार लोगों के शरीर करीब 25 से 28 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। सभी घायलों को बेहतर और आपातकालीन इलाज के लिए तत्काल एसकेएमसीएच (SKMCH) मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।


प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक मुस्तैदी की जानकारी देते हुए एसडीएम ने कहा कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को सक्रिय कर राहत कार्य शुरू करा दिया गया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में उनके साथ है। संबंधित अधिकारियों को घटनास्थल का सर्वे कर नुकसान का सटीक आकलन करने और सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द राहत राशि व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।


मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट