LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

DM के जज्बे ने बदली तस्वीर! बेलवा-देवापुर सड़क का निर्माण शुरु, 45 मिनट का सफर 10 मिनट में सिमटा , दशक भर का इंतजार खत्म

Bihar News: शिवहर में प्रशासनिक इच्छाशक्ति और बेहतर समन्वय की मिसाल पेश करते हुए वर्षों से अधर में लटका बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।

DM Push Cuts Belwa Devapur Travel Time from 45 to 10 Minutes
बेलवा-देवापुर सड़क का निर्माण शुरु- फोटो : reporter

Bihar News: शिवहर में प्रशासनिक इच्छाशक्ति और बेहतर समन्वय की मिसाल पेश करते हुए वर्षों से अधर में लटका बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। करीब दस वर्षों से बदहाल सड़क, गड्ढों और उड़ती धूल से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। सड़क बनने के बाद जहां पहले बेलवा से देवापुर तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लगते थे, वहीं अब यही सफर महज 10 मिनट में पूरा होने लगा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बताया जाता है कि शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए पहले शिवहर सीमा तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया। इसके बाद मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले की सीमा से जुड़े हिस्से के निर्माण के लिए वहां के प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। दोनों जिलों के बीच तालमेल बनने के बाद निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ और अब तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

Diarch GO

दरअसल, वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पहल पर बेलवा तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद बेलवा से देवापुर के बीच करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा वर्षों तक बदहाल पड़ा रहा। यह टूटा हुआ हिस्सा पूरे मार्ग पर एक ऐसे दाग की तरह था, जहां गड्ढों, धूल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई यात्री इस रास्ते से बचने के लिए लंबा चक्कर लगाने को मजबूर थे।

अब सड़क निर्माण पूरा होने के बाद शिवहर से मोतिहारी तक की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। लोगों का कहना है कि यह सड़क केवल दूरी कम नहीं कर रही, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन को भी नई रफ्तार देगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस विकास कार्य से पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी और वर्षों से चली आ रही आवाजाही की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार