LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar news - गांव के तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, हादसे के बाद परिवार में मचा हड़कंप

Bihar news - तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

Bihar news - गांव के तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, हादसे
दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram - खबर रोहतास जिला से है। जहां संझौली थाना क्षेत्र के बैरी टोला में तालाब में डूबने से दो बालक की मौत हो गई। दोनों मृत बच्चों का नाम 14 साल का शिवम कुमार तथा 11 साल का अंकुश कुमार बताया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 

बताया जाता है कि दोनों रविवार होने के कारण गांव में खेलने गए हुए थे। इसी दौरान दोनों तालाब में जाकर स्नान करने लगे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से शिवम तथा अंकुश दोनों की मौत हो गई। शिवम कुमार सोनू चौधरी का पुत्र था, जबकि अंकुश कुमार गांव के ही रंजन चौधरी का पुत्र था। 

गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। दोनों मृतकों को के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

रंजन सिंह की रिपोर्ट