LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

रोहतास में मजदूर की गोली मारकर हत्या : शव को नहर में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग

रोहतास में मजदूर की गोली मारकर हत्या : शव को नहर में फेंका,
रोहतास में मजदूर की हत्या के बाद बवाल- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिल्की मनिहारी गांव निवासी मजदूर जनेश्वर चौधरी, जोगिया गांव के रहने वाले अजीत तिवारी के यहां मजदूरी करने गया हुआ था। काम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी अजीत तिवारी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


मौके पर ही मजदूर की मौत, आरोपी ने शव को नहर में बहाया

फायरिंग के दौरान गोली लगने से पहले एक मवेशी/कुत्ता घायल हो गया और उसके बाद एक गोली सीधे मजदूर जनेश्वर चौधरी को जा लगी। गोली लगते ही जनेश्वर चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से आरोपी ने मृतक के शव को उठाकर पास ही स्थित नहर में फेंक दिया और मौके से फरार होने की कोशिश की।


भड़के ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, ट्रैक्टर व हार्वेस्टर जलकर राख

हत्या और शव को नहर में फेंकने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण उग्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी अजीत तिवारी के घर को घेरकर जमकर हंगामा किया और उसके घर व परिसर में आग लगा दी। इस अग्निकांड में दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टर, एक हार्वेस्टर और भूसा रखने वाली झोपड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के वक्त आरोपी के परिजनों ने जान बचाने के लिए खुद को घर के अंदर एक कमरे में बंद कर लिया।


एसपी और एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, स्थिति तनावपूर्ण

घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी को देखते हुए बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह और रोहतास के एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके साथ ही नहर में फेंके गए मजदूर जनेश्वर चौधरी के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


आरोपी के घर से शराब की खाली बोतलें बरामद

NSIT
Nsmch

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी अजीत तिवारी के घर से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें भी बरामद की हैं, जिससे शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रंजन की रिपोर्ट