LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar News: छत्तीसगढ़ में आतंकी हमले में शहीद हुए CRPF जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा बिहार, पैतृक गांव में मचा कोहराम, उमड़ा जनसैलाब

Bihar News: छत्तीसगढ़ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है...

पार्थिव शरीर
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा बिहार - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित सिमरी गांव में गुरुवार को शोक की लहर दौड़ गई। जब नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान दिलीप पासवान का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा पूरा इलाका शोक में डूब गया और लोगों की आंखें नम हो गईं। बता दें कि 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्ती के दौरान हुए प्रेशर बम विस्फोट में दिलीप पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

गांव पहुंचा पार्थिव शरीर 

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर विशेष वाहन से पैतृक गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने "शहीद जवान अमर रहें" के नारे लगाए और सड़कों पर उतरकर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुए। इस दौरान जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी और सीआरपीएफ के डीआईजी भी मौके पर मौजूद रहे। शहीद दिलीप पासवान को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सीआरपीएफ में वर्ष 2017 में शामिल हुए दिलीप पासवान ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। गांव में वीर सपूत की अंतिम विदाई में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि देश अपने शहीदों को कभी नहीं भूलता।