LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर उनके गृह जिले जश्न, जन सुराज कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम सामने आ गया है। इस चुनाव में जनसुराज के सूत्रधार पीके ने शानदार जीत हासिल की है। इधर इनके जीत को लेकर उनके गृह जिला रोहतास में जश्न का माहौल व्याप्त है.....

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर उनके गृह जिले जश्न, जन स
पीके के गृह जिला में जश्न- फोटो : रंजन कुमार

Sasaram : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके गृह जिले रोहतास (सासाराम) में खुशी की लहर दौड़ गई है। नतीजों की तस्वीर साफ होते ही सासाराम में जन सुराज के कार्यकर्ता और समर्थक पूरी तरह उल्लास में डूब गए। अपने नेता की चुनावी सफलता से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया।


पोस्ट ऑफिस चौराहे पर लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

जीत की खबर मिलते ही सासाराम के प्रमुख पोस्ट ऑफिस चौराहे पर जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लग गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, मिठाइयां बांटी और प्रशांत किशोर तथा जन सुराज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चौराहे पर काफी समय तक उत्सवी माहौल बना रहा।


बिहार की राजनीति को लेकर कार्यकर्ताओं का बड़ा दावा

जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांकीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की इस शानदार जीत ने पूरे बिहार के राजनीतिक परिदृश्य को एक बड़ा संदेश दिया है। उनका मानना है कि यह जीत केवल एक सीट का चुनाव परिणाम नहीं है, बल्कि बिहार में बदलाव की नई बयार का स्पष्ट संकेत है, जिसका असर आने वाले समय में पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ेगा।


गृह जिले में उत्साह की विशेष वजह

रोहतास जिले के कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर खासा उत्साह इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि प्रशांत किशोर मूल रूप से इसी जिले के सासाराम अंतर्गत कोनार गांव के रहने वाले हैं। अपने ही जिले के माटी के लाल की इस ऐतिहासिक जीत ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के गौरव को बढ़ा दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।


भविष्य के राजनीतिक समीकरणों पर असर

NSIT
Nsmch

जन सुराज के नेताओं का कहना है कि प्रशांत किशोर की इस चुनावी सफलता ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। गृह जिले सासाराम से शुरू हुआ यह उत्साह अब आसपास के अन्य जिलों और पूरे बिहार में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

रंजन की रिपोर्ट