LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

3 बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने स्कूल संचालक को गोलियों से भूना, 7 गोलियां दागकर सरेआम उतारा मौत के घाट

समस्तीपुर के ताजपुर में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। रविवार को ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे स्कूल संचालक गणेश सहनी को दर्जनियां पुल के पास 6 बदमाशों ने घेरकर 7 गोलियां मार दीं। इस जघन्य हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 को पूरी तरह जाम कर दिया है

3 बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने स्कूल संचालक को गोलियों से भून

Samastipur - : बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने रविवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जनियां पुल के पास बाइक सवार 6 बदमाशों ने एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोंगर पंचायत के मिर्जापुर (वार्ड-9) निवासी पलटन सहनी के 30 वर्षीय पुत्र गणेश सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

अंधाधुंध फायरिंग में लगीं 7 गोलियाँ 

जानकारी के अनुसार, गणेश सहनी दोपहर में भिंडी गाँव से ट्यूशन पढ़ाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच, ताजपुर-हलई रोड पर दर्जनियां पुल के पास तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उनके शरीर में सात गोलियाँ लगीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए हलई की ओर फरार हो गए।

NH-28 पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगा लंबा जाम 

हत्या की इस खबर के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने एनएच-28 (ताजपुर-हलई मार्ग) को घटनास्थल के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। आक्रोशित ग्रामीण मौके पर वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

पुलिस कर रही है छानबीन 

घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर और हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Report - sonu sahni