LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : समस्तीपुर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के काफिले को छात्रों ने घेरा, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : समस्तीपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के काफिले का छात्रों ने घेराव कर दिया. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया......पढ़िए आगे

Bihar News : समस्तीपुर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के काफिल
रेलमंत्री के काफिले का घेराव - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बैठक कर निकल रहे भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के काफिले को छात्र संगठन के द्वारा मांग पत्र देने को लेकर घेर लिया गया। इस दौरान रेल  अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुरक्षा कर्मी और अधिकारी दौड़ पड़े और नारेबाजी कर रहे छात्र संगठन के छात्रों को हटाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेल मंत्री को समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से स्टेशन की ओर रवाना किया गया। 

बता दें की रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे और यहां 17 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

Diarch GO

रेलमंत्री ने हवाई मार्ग से पटना पहुंचकर पटना स्टेशन से विशेष निरीक्षण वैन के जरिए कर्पूरी ग्राम स्टेशन का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इसके बाद 14 करोड़ की लागत से 59C गुमती पर बने अंडरपास का शिलान्यास किया। जिसमें खुद जेसीबी चलाकर मिट्टी हटाई। इसके अलावा 3.30 करोड़ की लागत से कर्पूरी ग्राम स्टेशन के सौंदर्गीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। 

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट