LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति

जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर बीजेपी परिवार में शोक का लहर व्याप्त है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की बड़ी क्षति बताया है.

आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदे
आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर- फोटो : न्यूज4नेशन

Patna : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।


राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पित रहा जीवन

संजय सरावगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आर. के. सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के कार्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में न केवल वैचारिक दृढ़ता का परिचय दिया, बल्कि जनसेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यकर्ताओं को मिलता रहा स्नेह और प्रेरणादायी मार्गदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि आर. के. सिन्हा का स्नेह, दीर्घकालिक अनुभव और मार्गदर्शन सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देता रहा है। संगठन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, राष्ट्रवादी विचारधारा और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व हमेशा स्मरण किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और धरातल पर विस्तार देने में अपना अहम योगदान दिया था।


राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्पन्न हुआ गहरा शून्य

सरावगी ने कहा कि उनके निधन से उत्पन्न शून्य की भरपाई करना बेहद कठिन है। उनका जाना केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर अनगिनत कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

NSIT
Nsmch

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके निधन पर राज्य के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

नरोत्तम की रिपोर्ट