LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News - दो हजार सांपों की जान बचाई, अब खुद दुनिया के सबसे जहरीले सांप का शिकार हुआ युवक

Bihar News - दो हजार सांपों की जान बचाई, अब खुद दुनिया के सब
सांप के काटने से स्नैक कैचर की मौत- फोटो : NEWS4NATION

Samastipur - यह एक विंडबना है कि जिन सांपों को वह लोगों के हाथों मरने से बचा रहा है, एक  दिन वह खुद सांप के डंसने से अपनी जिंदगी गंवा बैठेगा। बिहार के समस्तीपुर में यह घटना हुई है। जहां जय नाम का युवक स्नैककेचर का काम करता था। पिछले पांच साल में उसने दो हजार के करीब सांपों को बचाया,  लेकिन अब सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। 

बताया जाता है कि हरपुर भिंडी पंचायत का रहने वाला जय कई सालों से सांप को अपना दोस्त समझता था। पूरे जिले में सर्प मित्र के नाम से उसे जाना जाता था. कहीं से भी बुलावा आता वह निर्भीक होकर पहुंचता. विषैले सांपों को चुटकी बजाकर अपने वश में करता, फिर उसे सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ देता।

Diarch GO

हाथों से पकड़ता था जहरीले सांप

वह आत्मविश्वास से इतना लवरेज था कि सांप को ही अपना मित्र बना बैठा। कई बार सांप के साथ करतब करता नजर आया. पहले वह रॉड के सहारे सांपों को पकड़ता था. आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि वह बिना छड़ी के ही हाथ से सांप पकड़ना शुरू कर दिया. इसी गलतफहमी के कारण उसकी जान चली गई।

NSIT
Nsmch

कोबरा सांप का हुआ शिकार

गुनाई बसही पंचायत में गुरुवार को दोपहर वह सांप का रेस्क्यू करने गया था. लोगों की सूचना पर विशाल कोबरा का वह रेस्क्यू करने लगा। इसी क्रम में कोबरा ने उसे काट लिया. सांप के काटते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। तत्काल लोग उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोगों का कहना था कि कितने विषैले सांपों को उसने जीवनदान दिया था लेकिन वही सांप उसका काल बन गया।