LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

नशाबंदी वाले बिहार में PK की पार्टी से चुनाव लड़ चुके नेता का शर्मनाक वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधि की मर्यादा तार-तार समस्तीपुर डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल,डिप्टी मेयर ने दी सफाई, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

नशाबंदी वाले बिहार में PK की पार्टी से चुनाव लड़ चुके नेता क
समस्तीपुर डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल- फोटो : NEWS 4 NATION

नशाबंदी वाले राज्य बिहार में, प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जनसुराज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके और समस्तीपुर के डिप्टी मेयर रामबालक पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में डिप्टी मेयर को कथित रूप से शराब और डांसर के साथ एक निजी कार्यक्रम में देखा गया है। बिहार जैसे राज्य में, जहाँ शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है, ऐसे में एक जनप्रतिनिधि का इस तरह शराब परोसे जाने वाले माहौल में कैमरे में कैद होना जनप्रतिनिधि की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

डांसर के पास बैठे दिखे डिप्टी मेयर, शराब परोसता दिखा शख्स

वायरल वीडियो में डिप्टी मेयर रामबालक पासवान एक डांसर के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पास नाच रही है। वीडियो में उनके सामने एक व्यक्ति शराब की बोतल हाथ में लेकर शराब परोसता और साथ-साथ डांस करता नजर आ रहा है। डिप्टी मेयर के आस-पास के लोग भी शराब पीते दिख रहे हैं, और वीडियो में उन्हें अपने पर्स से किसी को पैसे निकालते हुए भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के किसी मांगलिक कार्यक्रम का है।

डिप्टी मेयर ने दी सफाई, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी मेयर रामबालक पासवान ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि "शराब पीने वाले या डांसर से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा कि वह उस मांगलिक कार्यक्रम में केवल आमंत्रित थे, इसलिए वहाँ गए थे, और उसी दौरान किसी ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि, उनकी सफाई के बावजूद, वीडियो पर लोग जनप्रतिनिधि के आचरण पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।