LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Bihar teachers: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर सप्ताह लगेगा जनता दरबार, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Bihar teachers: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (स्थापना) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, हर शनिवार को सभी प्रखंडों में जनता दरबार लगाया जाएगा।

Bihar teachers
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी राहत- फोटो : social media

Bihar teachers: समस्तीपुर जिले में कार्यरत शिक्षकों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे के लिए बड़ा कदम उठाते हुए हर सप्ताह जनता दरबार आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रखंड स्तर पर ही शिक्षकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा।

हर शनिवार प्रखंड स्तर पर होगी शिकायतों की सुनवाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (स्थापना) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, हर शनिवार को सभी प्रखंडों में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें शिक्षक अपनी सेवा से जुड़ी समस्याएं, लंबित कार्य, वेतन, स्थानांतरण, पदस्थापन या अन्य प्रशासनिक शिकायतें रख सकेंगे। जनता दरबार का उद्देश्य शिक्षकों को जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है।

शिक्षक संगठनों से बातचीत के बाद लिया गया निर्णय

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला शिक्षक संगठनों के साथ हुई बातचीत और मांगों के बाद लिया गया है। विभाग का मानना है कि प्रखंड स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होने से समय की बचत होगी और अनावश्यक विलंब से भी छुटकारा मिलेगा।

एक से अधिक प्रखंड का प्रभार होने पर विशेष व्यवस्था

निर्देश में यह भी कहा गया है कि जिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के पास एक से अधिक प्रखंडों का प्रभार है, वे अपने क्षेत्र में अलग-अलग दिनों में जनता दरबार आयोजित करेंगे। इसके लिए साप्ताहिक कार्य दिवस पहले से निर्धारित किया जाएगा, ताकि सभी शिक्षकों को बराबर अवसर मिल सके।

NSIT
Nsmch

लंबित मामलों की सूची बनाकर होगी आगे की कार्रवाई

जनता दरबार में सामने आए मामलों की सूची तैयार की जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।

शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इस फैसले से जिले के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षकों का मानना है कि जनता दरबार से उनकी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचेंगी और समाधान भी तेजी से होगा।