LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Samastipur crime: समस्तीपुर में अंधाधुंध फायरिंग, युवक और महिला को लगी गोली, एक आरोपी की मौत

Samastipur crime: समस्तीपुर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग की। बीच-बचाव में आई महिला को भी गोली लगी। एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा, अस्पताल में मौत।

Samastipur crime
समस्तीपुर में अंधाधुंध फायरिंग- फोटो : social media

Samastipur crime: समस्तीपुर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड पर बुधवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलते ही इलाके में भगदड़ मच गई। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला को भी बदमाशों ने गोली मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, लोकनाथपुर बेलवाना निवासी पप्पू पासवान बाइक से इंडियन बैंक के पास पहुंचे थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनसे बहस करने लगे। बात बढ़ते ही एक बदमाश ने पप्पू के पैर में गोली मार दी। इसके बाद उस पर तीन-चार राउंड फायरिंग की गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

Diarch GO

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

इसी दौरान अनुमंडलीय अस्पताल रोड निवासी रमेश साह की पत्नी रेखा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। बदमाशों ने उन्हें हटने की चेतावनी दी, लेकिन जब उन्होंने हिम्मत नहीं हारी तो एक बदमाश ने उन पर भी गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी। दोनों घायलों को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पप्पू पासवान को कई गोलियां लगी हैं और उनका इलाज जारी है। रेखा देवी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेर लिया 

घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसकी पहचान लोकनाथपुर निवासी सन्नी कुमार (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।घटना के बाद इलाके में तनाव है। हालात को काबू में रखने के लिए कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई है और गश्त बढ़ा दी गई है।