LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Samastipur Bank Robbery: बैंक से लिया GOLD लोन फिर बैंक को ही लिया लूट, मास्टरमाइंड निकला इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bihar Bank Robbery News: आठ लुटेरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लुटा था 15 लाख नकद और पांच करोड़ का गहना हुए गिरफ्तार तो खुला राज़, मास्टरमाइंड एक राजनितिक दल का अध्यक्ष,निकला 447 ग्राम सोना और नकद हुआ बरामद

Samastipur Bank Robbery: बैंक से लिया GOLD लोन फिर बैंक को ह
बैंक से लिया GOLD लोन फिर बैंक को ही लिया लूट- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार, 7 मई 2025 को करीब 11:30 बजे हथियारों लैस 8 अपराधियों ने धावाबोलकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की काशीपुर शाखा में करीब 15 लाख रुपयेनकद के अलावा पांचकरोड़ रुपयेमूल का गहना लूट लिया था. दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस डकैती की गुत्थी आखिरकार समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाते हुए STF की मदद से कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मां-बेटी भी शामिल हैं.गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग 447 ग्राम सोना, एक पिस्टल, कुछ गोलियां, लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि इस डकैती का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि ‘युवा क्रांतिकारी मोर्चा’ नामक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार झा है.

बैंक से  23 लाख का लिया था गोल्ड लोन

Diarch GO

दरअसल रमेश झा ने बैंक से 23 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था, लेकिन समय पर लोन चुकाने में विफल रहा. इसके बाद उसने डकैती की योजना बनाई. पुलिस के अनुसार, रमेश ने बैंक के एक कर्मचारी से मिलीभगत कर अपने गहनों का अधिक मूल्यांकन करवा कर लोन हासिल किया था. डकैती वाले दिन आठ से नौ बदमाश ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुए. उन्होंने बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया और 45 मिनट के भीतर लॉकर तोड़कर पूरी लूट को अंजाम देकर फरार हो गए.

दो सदस्य अभी भी फरार

गिरफ्तार अपराधियों में रमेश झा के साथ दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी (जो कोर्ट में क्लर्क है), वैशाली निवासी अनुराधा कुमारी और उनकी मां फुलपरी देवी, और देसरी के दीपक सोनार शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि लूटा गया कुछ सोना आरोपी अखिलेश राय उर्फ गोलू की ससुराल से बरामद हुआ है. इस गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार हैं. रमेश लूट के बाद दिल्ली, रजरप्पा मंदिर और जालंधर तक गया था और सरेंडर की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस ने पहले ही उसे पकड़ लिया.

NSIT
Nsmch

पिस्तौल 4 कारतूस बरामद

इससे पहले पुलिस ने इस केस में मास्टरमाइंड कर्मवीर समेत चार अन्य को गिरफ्तार किया था, जिनमें कर्मवीर पर दो लाख का इनाम भी घोषित था. पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन में तीन देसी पिस्तौल, चार कारतूस और एक कार भी जब्त की है. SDPO संजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह गिरोह दलसिंहसराय में एक और ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया.