LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

रोसड़ा DCLR कंचन कुमारी झा रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश मिलने की सूचना

समस्तीपुर की रोसड़ा DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में उनके यहाँ से 2 लाख नकद मिलने की खबर है और उनकी गिरफ्तारी हुई है.

Rosera DCLR Kanchan Kumari Jha arrested
Rosera DCLR Kanchan Kumari Jha arrested- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल में गुरुवार की सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। निगरानी की विशेष टीम ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा को कथित तौर पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उनके सरकारी आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान घर से करीब 13 लाख रुपये नकद भी बरामद होने की बात सामने आई है।


जानकारी के मुताबिक, विभूतिपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट प्राप्त किया गया और इसके बाद कार्रवाई की गई।

Diarch GO


गुरुवार सुबह करीब 9 बजे निगरानी विभाग की विशेष टीम रोसड़ा स्थित DCLR के सरकारी आवास पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही परिसर में तलाशी शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और जमीन से जुड़े मामलों की फाइलों को भी जांच के दायरे में लिया है।


निगरानी टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद DCLR कंचन कुमारी झा से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सरकारी आवास से बरामद दस्तावेज और नकदी की भी जांच की जा रही है। फिलहाल निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है और मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

NSIT
Nsmch