LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

जेल से बेल पर निकले पोल्ट्री फार्म कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने दनादन मारी 10-12 गोलिया

Samastipur News: समस्तीपुर के माधोडीह गांव में में हत्याकांड के आरोपी जो 2 माह पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आये शख्स की उसके घर के दरवाजे पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई.

जेल से बेल पर निकले पोल्ट्री फार्म कारोबारी की हत्या, अपराधि
जेल से बेल पर निकले पोल्ट्री फार्म कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने दनादन मारी 10-12 गोलिया - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद बदमाशों की बंदूके लगातार शोले उगल रही है. इसी क्रम में समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के माधोडीह गांव में हत्याकांड के आरोपी जो 2 माह पूर्व ही बेल पर जेल से बाहर आये शख्स की उसके घर के दरवाजे पर बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. मारे गए युवक की पहचान विक्रम गिरी के तौर पर हुई है जो खुद कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है और पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी. वहीं अपराधियों ने उसके घर पर घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दे दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद उजियारपुर थाना की पुलिस चौकी पर पहुंचे जांच में जुट गई है.हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. 

घटना के बाबत दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वारदात की सूचना पर उजियारपुर के अलावा दलसिंहसराय थाने की टीम मौके पर पहुंची है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. मकतुल पर भी आपराधिक मामला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों के बीच आपसी तनातनी को लेकर यह घटना हुई है, वैसे इस घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

क़त्ल कर दिया गया विक्रम गिरी नेपाली चौधरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल में बंद था. वो घर से किसी काम से बाहर निकला था. उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने 10 से 12 गोली मारकर मौत के घाट उअतर दिया और फरार हो गए.