LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Samridhi Yatra: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पहुंची समस्तीपुर, सीएम ने किया 827 करोड़ की 188 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास

Samridhi Yatra: समृद्धि यात्रा के सियासी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर की धरती पर विकास का ऐसा खाका पेश किया, जिसने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। ...

Nitish Kumar launches 188 projects worth 827 crore in Samast
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पहुंची समस्तीपुर- फोटो : social Media

Samridhi Yatra: समृद्धि यात्रा के सियासी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर की धरती पर विकास का ऐसा खाका पेश किया, जिसने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। गुरुवार को सरायरंजन के नरघोघी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान से मुख्यमंत्री ने कुल 827 करोड़ रुपये की 188 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर यह संदेश दे दिया कि सत्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरे काम से चलती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने साफ लहजे में कहा कि सरकार का एजेंडा एक ही है विकास, सुशासन और समावेशी तरक्की। कार्यक्रम में 471 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि अधिकारियों के आवास निर्माण समेत अन्य परियोजनाओं पर 20.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह आंकड़े नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी मौसम से पहले सत्ताधारी खेमे की मजबूत सियासी रणनीति माने जा रहे हैं।

Diarch GO

नीतीश कुमार ने 10 प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, तीन प्रखंडों में आवासीय परिसरों के साथ कार्यालय, 40 पंचायत सरकार भवन, पुलिस केंद्र में 200 महिला सिपाही बैरक, पूसा, बंगरा और चकमहेसी में महिला सिपाही बैरक निर्माण का शिलान्यास कर प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने का ऐलान किया। सियासी जानकार इसे महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर सरकार का बड़ा संकेत मान रहे हैं।

ग्रामीण विकास विभाग के तहत 84 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्यारंभ हुआ, जिसमें 42 ग्रामीण सड़कें और एक पुल शामिल हैं। हरपुर सिंघिया से लेकर नत्थूद्वार और बुजुर्गद्वार तक सड़कों का जाल बिछाने की योजना को ग्रामीण वोट बैंक से सीधा संवाद माना जा रहा है। वहीं, करेह नदी के माहेघाट पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का शिलान्यास क्षेत्रीय संपर्क को नई रफ्तार देगा।

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर आगमन पर मुख्यमंत्री ने दरभंगा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अफसरशाही को साफ हिदायत दी काम में सुस्ती नहीं चलेगी। कार्यक्रम स्थल पर लगे विकास स्टॉलों का निरीक्षण कर नीतीश कुमार ने यह भी जता दिया कि सरकार की निगाह हर विभाग पर है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और सियासी वजन दिया। कुल मिलाकर, समस्तीपुर से उठा यह विकासी शंखनाद साफ कह रहा है बिहार की राजनीति में अब मुकाबला नारे का नहीं, काम और काग़ज़ पर उतरे करोड़ों के हिसाब का है।