LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

समस्तीपुर में मुखिया मनोरंजन गिरि की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.घटना गुरुवार शाम करीब 8 बजे हुई. मनोरंजन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे।

समस्तीपुर में मुखिया मनोरंजन गिरि की गोली मारकर हत्या, पुलिस
मुखिया मनोरंजन गिरि की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  बिहार के समस्तीपुर जिले में उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार 25 सितंबर, 2025 की शाम करीब 8 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार मुखिया सातनपुर चौक से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास घात लगाए बदमाशों ने नजदीक से उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। वही वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय के DSP विवेक कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए. 

कैसे हुई हत्या?

मुखिया मनोरंजन गिरि अपनी पंचायत में NH किनारे स्थित एक नल-जल योजना की पानी टंकी के पास खड़े थे। इसी दौरान, बदमाशों ने उन पर हमला किया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

आपराधिक रिकॉर्ड और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद, थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक मुखिया मनोरंजन गिरि पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में उन पर विक्रम नामक एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगा था।

पुलिस को संदेह है कि यह हत्या विक्रम की मौत का बदला लेने के लिए की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

NSIT
Nsmch