LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : समस्तीपुर में माला पहनाकर सांसद शाम्भवी चौधरी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश का किया स्वागत, मधुबनी पेंटिंग से सुसज्जित सूप किया भेंट

Bihar News : लोजपा (रा) सांसद शाम्भवी चौधरी ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी का माला पहनकर स्वागत किया है. वहीँ अपनी पुस्तक ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर के प्रमुख भाषण’ भेंट की......पढ़िए आगे

Bihar News : समस्तीपुर में माला पहनाकर सांसद शाम्भवी चौधरी न
पीएम का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के दूधपूरा में शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं आधुनिक बिहार के कर्मठ शिल्पी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक ही मंच पर एक ही माला से सम्मानित करने का सौभाग्य समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी को प्राप्त हुआ। यह उनके सार्वजनिक जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण रहा। 

इस अवसर पर सांसद शांभवी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुस्तक ‘डॉ. बी. आर. आंबेडकर के प्रमुख भाषण’ भेंट की तथा लोक आस्था के महापर्व छठ में प्रयुक्त होने वाला मधुबनी चित्रकला से सुसज्जित सूप स्मृति चिह्न के रूप में उपहारस्वरूप प्रदान किया।

Diarch GO

सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है कि वे इस पावन माह में भारत के प्रधानमंत्री को बिहार की लोक परंपरा और आस्था से जुड़े प्रतीक भेंट कर सकीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासोन्मुख दृष्टिकोण से आज भारत और बिहार, दोनों ही प्रगति की नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहे हैं। 

जनसभा में उमड़े अभूतपूर्व जनसैलाब को देखकर सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में बिहार की जनता राजग गठबंधन को पुनः जनसेवा का अवसर प्रदान करेगी।

NSIT
Nsmch