LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Bihar Crime News : समस्तीपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटे लाखों के गहने और कैश, विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली

Bihar Crime News : समस्तीपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान विरोध करने [पर बदमाशों ने दुकानदार को गिओली मारकर जख्मी कर दिया....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : समस्तीपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ज्वेलरी दुकान
ज्वेलरी दुकान में लूटपाट - फोटो : SANJIV TARUN

SAMASTIPUR : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर तारा चौक में एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना सामने आई है। बेखौफ अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और दुकानदार फूल बाबू शाह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की संख्या तीन थी, जो बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देने आये थे। उन्होंने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया और लगभग ₹200000 नगद और ज्वेलरी की लूट की। दुकानदार फूल बाबू शाह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया, जो मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट