LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

पटना के आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को मिली संबद्धता, संस्थान को मिली नई उपलब्धि

पटना के आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी से कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ

Samastipur - कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्राम पो०-सिंधिया खुर्द, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला- समस्तीपुर-848113 को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व और ऐतिहासिक महत्व का विषय है। इससे पहले ही कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय को संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।

इस घोषणा के बाद पूरे कॉलेज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। चेयरमैन एस. के. मंडल ने संबद्धता प्राप्त होने की जानकारी देते हुए मिठाई बांटी और सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, समस्तीपुर का पहला निजी कॉलेज है जहाँ रोजगारपरक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। 

इनमें बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BA J&MC), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), MBA (Finance), MBA (Marketing Management) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) जैसे महत्वपूर्ण कोर्स शामिल हैं।

चेयरमैन मंडल ने आगे कहा कि इन कोसों की शुरुआत से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार की तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा उपलब्ध होने से जिले के युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र का शैक्षणिक स्तर भी ऊँचा होगा।

NSIT
Nsmch

कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। कॉलेज प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि यहाँ शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी फैकल्टी और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।